Explore GS

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से सर्वाधिक बार तिरंगा फहराया |

August-2023
15 अगस्त के दिन पूरा देश आजादी की 77वीं सालगिरह मना रहा है. इस अवसर पर प्रतिवर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते है. इस बार देश के पीएम नरेंद्र मोदी 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया.

15 अगस्त के दिन पूरा देश आजादी की 77वीं सालगिरह मना रहा है. इस अवसर पर प्रतिवर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते है. इस बार देश के पीएम नरेंद्र मोदी 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया.

तिरंगे के बारे में रोचक तथ्य –

भारत में पहला भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त, 1906 को कलकत्ता के पारसी बागान स्क्वायर (ग्रीन पार्क) में फहराया गया था. दूसरा भारतीय ध्वज 1907 में पेरिस में मैडम भीकाजी कामा द्वारा फहराया गया था.

वर्ष 1917 में होम रूल आंदोलन के दौरान तीसरा राष्ट्रीय ध्वज लोकमान्य तिलक और डॉ. एनी बेसेंट द्वारा फहराया गया था. इसके बाद यह सिलसिला भारत की आजादी तक चलता रहा था.

22 जुलाई, 1947 को संविधान सभा ने तीन पट्टिकाओं और बीच में अशोक चक्र वाले भारतीय ध्वज को अपनाया. जिसके परिणामस्वरूप, कांग्रेस पार्टी का तिरंगा झंडा अंततः स्वतंत्र भारत का तिरंगा झंडा बन गया.

  • भारत का राष्ट्रीय ध्वज पिंगली वेंकैया (Pingali Venkayya) द्वारा डिजाइन किया गया था. वह आंध्र प्रदेश के एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे. भारत में पहला भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त, 1906 को कलकत्ता के पारसी बागान स्क्वायर (ग्रीन पार्क) में फहराया गया था. झंडे में तीन प्रमुख रंग लाल, पीला और हरा शामिल था.
  • वर्ष 1931 में, तिरंगे झंडे को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने के लिए एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया था. यह ध्वज, वर्तमान ध्वज का अग्रदूत, केसरिया, सफेद और हरे रंग का था जिसके केंद्र में महात्मा गांधी का चरखा बना हुआ था.
  • राष्ट्रीय ध्वज को हिंदी में तिरंगा के नाम से जाना जाता है और इसमें तीन रंग होते हैं और इसके बीच में अशोक चक्र होता है. जिनमें भगवा, सफेद और हरा रंग शामिल है. भगवा रंग – साहस और बलिदान, सफेद – सत्य, शांति और पवित्रता का और हरा रंग-समृद्धि का प्रतीक है.
  •  राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र धर्म के नियमों का प्रतिनिधित्व करता है. अशोक चक्र धर्म के चित्रण की व्याख्या करता है. अशोक चक्र में समान दूरी पर 24 तीलियाँ होती है. अशोक चक्र ध्वज की सफेद पट्टी पर गहरे नीले रंग में होता है.
  •  भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करने के भी मानक बनाये गए है. राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई और लंबाई का अनुपात 2:3 होता है. साथ ही झंडे की तीनों पट्टियाँ चौड़ाई और लंबाई में बराबर होती है. भारत को ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी मिलने से ठीक पहले 22 जुलाई 1947 को इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था.
  •  भारतीय कानून के अनुसार, भारत का राष्ट्रीय ध्वज ‘खादी’ द्वारा बना होता है. कथित तौर पर कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ भारत की एकमात्र इकाई है जिसे भारत के ध्वज की आपूर्ति और निर्माण के लिए मान्यता प्राप्त है.
  •  29 मई, 1953 को, एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने माउंट एवरेस्ट पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराया था. अप्रैल 1984 में भारत-सोवियत संयुक्त अंतरिक्ष अभियान के दौरान, भारत का राष्ट्रीय ध्वज कॉस्मोनॉट विंग कमांडर राकेश शर्मा द्वारा पहने गए स्पेससूट पर प्रतीक के रूप में अंतरिक्ष में फहराया गया था.

23 अगस्त, चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दिन को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

August-2023
प्रधान मंत्री ने घोषणा की कि 23 अगस्त, चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दिन को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष...

प्रधान मंत्री ने घोषणा की कि 23 अगस्त, चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दिन को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की भावना का जश्न मनाएगा और हमें अनंत काल तक प्रेरित करेगा।

LVM3-M4/ चंद्रयान-3 चंद्र मिशन

August-2023
चंद्रमा के बारे में कुछ तथ्य--- » यह पृथ्वी से औसतन 238855 मील (384400 किमी.) की दूरी पर स्थित  है।...

चंद्रमा के बारे में कुछ तथ्य—

» यह पृथ्वी से औसतन 238855 मील (384400 किमी.) की दूरी पर स्थित  है।

» चंद्रमा का वायुमण्डल बहुत पतला एवं दुर्बल है, जिसे बाह्ममण्डल (exosphere) कहते हैं।

» यह सूर्य के विकिरण या उल्काओं (meteoroids) के आघात से कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करता है।

» क्षुद्रग्रहों, उल्काओं, धूमकेतु आदि के लगातार आघात के कारण चंद्रमा की सतह पर कई क्रेटरों (craters) का निर्माण हो गया है।

» वर्ष 1959 में तत्कालीन सोवियत संघ का लूना-1  (Luna-l) चंद्रमा तक पहुंचने वाला पहला अंतरिक्षयान बना था।

» वर्ष 1959 में ही लूना-2 चंद्रमा की सतह पर लैण्ड (land)करने वाला पहला अंतरिक्षयान था।

» वर्ष 1968 में ‘अपोलो-8’ चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित होने वाला पहला मानवयुक्त अंतरिक्षयान था।

» 20 जुलाई, 969 को अमेरिका के अपोलो- मिशन के माध्यम से पहली बार चंद्रमा पर मनुष्यों की लैण्डिंग संभव हुई।

» स्मार्ट-। (5003-) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) का पहला चंद्र मिशन था।

» चीन का पहला चंद्र मिशन “चांग ‘ई-‘ (Chang’e-) वर्ष 2007 में प्रक्षेपित किया गया था।

भारत के चंद्र अभियान–

» ‘इण्डियन एकेडमी ऑफ साइंसेज’ (Indian Academy of Scicnces), बंगलुरू  और “एस्ट्रोनॉटिकल ऑफ इण्डिया” (Astronautical Society of India)  के विद्वान सदस्यों द्वारा की गई सिफारिशों के आघार पर ISRO द्वारा “राष्ट्रीय चंद्र मिशन टास्क फोर्स” (National Lunar Mission Task Force) का गठन किया गया।

» इस परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार द्वारा नवंबर, 2003 में “प्रथम मारतीय चंद्र मिशन’ “चंद्रयान-‘ को मंजूरी प्रदान की गई।

 चंद्रयान-1  —

» 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान- को सतीश घवन अंतरिक्ष केंद्र शार, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था। यह भारत का प्रथम ‘गहन अंतरिक्ष मिशन” (deep space mission) था।

» चंद्रयान -1 , चंद्रमा की सतह से 100 किमी. की ऊंचाई पर उसकी परिक्रमा कर रहा था।

» चंद्रयान- ने चंद्रमा पर “जल के अणुओं’ (water molecules) की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

  चंद्रयान-2 —

» 22 जुलाई, 2009 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश घवन अंतरिक्ष केंद्र शार के द्वितीय लांच पैड से GSLV मार्क-III M रॉकेट द्वारा भारत के चंद्रयान-2 मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था।
» इस मिशन के अंतर्गत एक ऑर्विटर, एक लैण्डर एवं एक रोवर शामिल था।
» भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर लैण्डर को विक्रम नाम दिया गया था, जबकि रोवर का नाम प्रज्ञान रखा गया था।

» चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैण्डिंग का भारत का प्रथम प्रयास था।

»  इस मिशन का सद्देश्य चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र का अन्वेषण ‘करना था, जहां इसके पूर्व तक किसी भी देश ने अपना मिशन नहीं भेजा था।

 चंद्रयान-3  —

» 4 जुलाई, 2023 को भारत के तृतीय चंद्र मिशन ‘ चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसे LVM3-M4 प्रक्षेपण यान के माध्यम से प्रक्षेपित किया।

» यह प्रक्षेपण आंघ्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार के द्वितीय लांच पैड से किया गया।

» अभी तक केवल 3 देश यथा- अमेरिका, रूस एवं चीन ही चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैण्डिंग में सफल रहे हैं।

» चंद्रयान-3 के निम्न 3 प्रमुख घटक हैं :-
(i) एक स्वदेशी प्रणोदन मॉड्यूल (An indigenous propulsion module)

(ii) लैण्डर मॉड्यूल (Lander module)

(iii) रोवर (Rover)
» इसमें शामिल ‘लैण्डर एवं रोवर’ चंद्रयान-2 के क्रमश: विक्रम लैण्डर एवं प्रज्ञान रोवर के समान ही हैं। हालांकि, सुरक्षित लैण्डिंग सुनिश्चित करने के लिए चंद्रयान-3 के लैण्डर एवं रोवर में कुछ सुघार किए गए हैं।

» चंद्रयान-3 के लैण्डर में निम्न 4 पेलोड संलग्न हैं :-
(i) ChaSTE (Chandra’s Surface Thermophysical Experiment)
– इसका उद्देश्य घ्रुवीय क्षेत्र के निकट चंद्रमा की सतह के तापीय गुणों (thermal propertics) का मापन करना है।
(ii) RAMBHA (Radio Anatomy of Moon Bound Hypersensitive ionosphere and Atmosphere)
– यह एक ‘लैंगम्यूर प्रोब’ (Langmuir Probe) है। लैंगम्यूर प्रोब किसी उपग्रह मैं संलग्न एक ऐसा वैज्ञानिक उपकरण होता है, जिसका                 उद्देश्य वायुमण्डल के ऊपरी क्षेत्रों में उपरिथित प्लाज्मा (Plasma) के विभिन्‍न मानदण्डों का पता लगाना है।

– सामान्यतः: यह प्लाज्मा के इलेक्ट्रॉन तापमान, इलैक्ट्रॉन घनत्व एवं विद्युत विभव (clectric potential) का पता लगाता है।

(iii) ILSA (Instrument for Lunar Scismic Activity)

– इसका उद्देश्य चंद्रमा पर लैण्डिंग स्थल के आस-पास भूकंपनीयता (Seismicity) को मापना है।
– साथ ही चंद्रमा की पर्पटी (crust) तथा आवरण (mantle) की संरचना को निरूपित करना है।
(iv) LRA (LASER Retroreflector Array) यह चंद्र प्रणाली के गति विज्ञान (Dynamics) को समझने के लिए एक अनुप्रयोग

(experiment) है।

चंद्रयान-3 : प्रमुख उद्देश्य
(i) चंद्र सतह पर सुरक्षित एवं सॉफ्ट लैण्डिंग का प्रदर्शन करना।
(ii) चंद्रमा पर रोवर के घूमने -फिरने की क्षमता का प्रदर्शन करना।
(iii) यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोग संचालित करना।

 

जुगलबंदी

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा यह बहुभाषी 85 'एआई चैटबॉट ग्रामीण भारत में रहने वाले किसानों और उपयोगकर्ताओं के लिए लांच। यह चैटबॉट...
  • माइक्रोसॉफ्ट द्वारा यह बहुभाषी 85 ‘एआई चैटबॉट ग्रामीण भारत में रहने वाले किसानों और उपयोगकर्ताओं के लिए लांच।
  • यह चैटबॉट सरकारी कार्यक्रमों और पहलों के बारे में जानकारी उपयोगकर्ता को उनकी स्थानीय भाषा में ज़ानकारी प्रदान करता है।

75/25 पहल

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल। इस पहल के तहत वर्ष 2025 तक उच्च रक्तचाप और मधुमेह वाले 75 मिलियन लोगों...

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल। इस पहल के तहत वर्ष 2025 तक उच्च रक्तचाप और मधुमेह वाले 75 मिलियन लोगों को पीएचसी के माध्यम से मानक देखभाल प्रदान करने का लक्ष्य है।

1 2 3 5