Explore GS

International Events, Organisations/Institutes

18वां G-20 शिखर सम्मेलन, 2023

G-20 समूह की स्थापना वर्ष 1997-98 के “एशियाई वित्तीय 'संकट' के बाद वर्ष 1999 में की गई थी. वर्ष 2007...

G-20 समूह की स्थापना वर्ष 1997-98 के “एशियाई वित्तीय ‘संकट’ के बाद वर्ष 1999 में की गई थी.

वर्ष 2007 में G-20 समूह को राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष के स्तर पर उन्नत (upgraded) किया गया।

वर्ष 2009 में इसे ‘अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग’ के एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में नामित (designated) किया गया।

» G-20 समूह में !9 देश (अर्जेटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इण्डोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, यू.के. तथा अमेरिका) तथा यूरोपीय संघ शामिल हैं।

» G-20 का कोई ‘स्थायी सचिवालय (Permanent Secretariat) या स्टाफ नहीं है।

» प्रतिवर्ष G-20 की अध्यक्षता उसके सदस्य देशों द्वारा बारी-बारी से की जाती है और अध्यक्ष का चुनाव देशों के विभिन्‍न क्षेत्रीय समूहों से किया जाता है।

» G-20 में शामिल ]9 देशों को 5 समूहों में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक समूह में अधिकतम 4 देशों को ही शामिल किया गया है।

» केवल समूह 1 (ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सऊदी अरब एवं अमेरिका) और समूह 2 (भारत, रूस, दक्षिण अफ्रीका एवं तुर्किए) इस पद्धति के अनुसार निर्मित नहीं किए गए हैं।
» समूह 3 में अर्जेटीना, ब्राजील एवं मेक्सिको; समूह 4 में फ्रांस, जर्मनी, इटली एवं यू. के. और समूह 5 में चीन, इण्डोनेशिया, जापान एवं दक्षिण कोरिया शामिल हैं।
» G-20 का 20वां सदस्य अर्थात यूरोपीय संघ (छाए) इनमें से किसी भी क्षेत्रीय समूह का सदस्य नहीं है।

» (5-20 का अध्यक्ष एक वर्ष की अवधि के लिए G-20 के एजेण्डे का संचालन करता है और G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन करता है।

» G-20 के अंतर्गत दो समानांतर ट्रैक शामिल हैं, जो निम्नवत हैं –
(i) वित्त 2% (Finance Track)
(ii) शेरपा ट्रैक (Sherpa Track)

वित्त ट्रैक :- वित्त ट्रैक का नेतृत्व सदस्य देशों के वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक गवर्नर करते हैं।

शेरपा ट्रैक – इसका नेतृत्व शेरपा द्वारा किया जाता है, जो सदस्य देशों के नेताओं के निजी प्रतिनिधि होते हैं।

संपर्क समूह (Engagement Groups)

यह G-20 देशों के नागरिक समाजों, सांसदों, विचार मंचों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों, व्यवसायों एवं शोधकर्ताओं को एक साथ लाता है.

संपर्क समूह निम्नवत हैं :-
(i) . विजनेस 20 (Business 20)
(i) सिविल 20 (Civil 20)
(iii) लेबर 20 (Labour 20)
(iv) पार्लियामेंट 20 (Parliament 20)
(v) साइंस 20 (Science 20)
(vi) SAI 20 (Supreme Audit Institutions 20)
(vii) स्टार्टअप 20 (Startup 20)
(viii) थिंक 20 (Think 20)
(ix) अर्बन 20 (Urban 20)
(x) वुमेन 20 (Women 20)
(xi) यूथ 20 (Youth 20)

भारत की G-20 अध्यक्षता

» भारत दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक G-20 का अध्यक्ष है।

» निरंतरता को सुनिश्चित करने के लिए G-20 की अध्यक्षता *ट्रोइका * (Troika) द्वारा समर्थित है।

» ट्रोइका का निर्माण G20 के वर्तमान मेजबान, तात्कालिक पूर्व मेजबान (immediate past host) तथा अगले मेजबान देश से होता है।

» भारत की अध्यक्षता के दौरान 0-20 ट्रोइका के सदस्य क्रमश: इण्डोनेशिया, भारत एवं ब्राजील हैं।

केद्रीय विषय

‘“वसुधैव कुटुंबकम’” या “एक पृथ्वी. एक कुटुंब. एक भविष्य” (One Earth. One Family. One Future)

» यह विषय महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है।

लोगों (Logo)

» इस लोगो में भारत के राष्ट्रीय पुष्प ‘कमल’ ( Lotus) के साथ पृथ्वी (Earth) को दर्शाया गया है, जो चुनौतियों के बीच विकास को प्रदर्शित करता है।

» कमल की सात पंखुड़ियां सात महाद्वीपों एवं सात सार्वभौमिक संगीत के स्वरों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

» G20 लोगो के नीचे “देवनागरी’ लिपि में “भारत” लिखा हुआ है।

» ज्ञातव्य है कि I5 अगस्त, 2022 को मारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से लेकर स्वतंत्रता की 100वींवर्षगांठ तक 25 वर्षीय अवधि को “अमृतकाल’ की संज्ञा दी गई है।

भारत की G-20 प्राथमिकताएं
» भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान G-20 शिखर सम्मेलनहेतु निम्न 6 प्राथमिकताएं निर्धारित की थीं, जो निम्नवत हैं –
(i) हरित विकास, जलवायु वित्त एवं LIFE
(ii) त्वरित, समावेशी एवं लचीला विकास
(पी) SDGs की तेज प्रगति
(५) प्रौद्योगिकी वदलाव एवं डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
(४) 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान
(vi) महिलाओं के नेतृत्व में विकास

वर्तमान परिप्रेक्ष्य  

» 9-10 सितंबर, 2023 को भारत मण्डपम, प्रगति मैदान, नई दिल्‍ली में 18वें G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ।

» भारत के 60 शहरों में ‘लगभग 200 बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें | लाख से अधिक
प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

» उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, आगरा तथा ग्रेटर नोएडा में भी G-20 से संबंधित बैठकों का आयोजन किया गया।

» अमिताभ कांत को G-20 शेरपा एवं हर्ष वर्धन श्रृंगला को मुख्य समन्वयक (Chief Coordinator) नियुक्त किया था।

आमंत्रित देश/अंतरराष्ट्रीय संगठन

सदस्य देशों एवं यूरोपीय संघ के अतिरिक्त अन्य अतिथि देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित किया जाता है।

» अतिथि देशों (guest countries) के रूप में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैण्ड्स, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन तथा UAE को आमंत्रित किया था।

» भारत ने अपनी G-20 अध्यक्षता के दौरान स्थायी प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय संगठनों (UN, IMF, WB, WHO, WTO, ILO, FSB एवं OECD) तथा क्षेत्रीय संगठनों (AU, AUDA-NEPAD तथा ASEAN) के अध्यक्ष के अतिरिक्त अतिथि अंतरराष्ट्रीय संगठनों
के रूप में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA), CDRI (Coalition for Disaster Resilient Infrastructure) तथा एशियाई विकास बैंक (ADB) को आमंत्रित किया था।

G-20 नई दिल्‍ली लीडर्स घोषणा-पत्र

» प्रमुख परिणाम (Outcome) के रूप में सदस्य देशों द्वारा सर्वसम्मति से 6-20 नई दिल्‍ली ‘लीडर्स घोषणा-पत्र’ (0-20 New Delhi Leaders’ Declaration) को अंगीकृत किया गया।

» G-20 के नेता 0-20 महिला मंत्रिस्तरीय (0-20 Women’s Ministerial) का समर्थन करने के लिए महिला सशक्तीकरण पर एक कार्य समूह (Working Group) के गठन पर सहमत हुए।

» इस कार्य समूह की पहली बैठक ब्राजील की G-20 अध्यक्षता के दौरान आयोजित होगी।

प्रमुख परिणाम

» अफ्रीकी संघ : G-20 का स्थायी सदस्य

» यूरोपीय संघ के बाद G-20 में शामिल होने वाला यह दूसरा क्षेत्रीय गुट (regional bloc) है।

» वर्ष 1999 में (G-20 की स्थांपना के वाद  यह पहला अवसर है, जब इस समूह की सदस्यता का विस्तार किया गया है।

ैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का शुभारंभ

» प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर, बांग्लादेश, इटली, अमेरिका,ब्राजील, अर्जेटीना, मॉरीशस तथा UAE के नेताओं के साथ मिलकर “वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन ‘ (GBA : Global Biofuel Alliance) का शुभारंभ किया।

» ‘वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन’, G-20 के अध्यक्ष के रूप में भारत की एक पहल है

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा

» भारत्त, अमेरिका, सऊदी अरब, UAE, फ्रांस, जर्मनी, इटली एवं यूरोपीय संघ के नेताओं के मध्य ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे’ (IMEC : India-Middle East-Europe Economic Corridor) की स्थापना हेतु एक समझौता-ज्ञापन (Mol) हस्ताक्षरित हुआ।

19वां G-20 शिखर सम्मेलन

» नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला-डी-सिल्वा को अध्यक्षता का गेवल (gavel) सौंप दिया।

»

 

National Events

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से सर्वाधिक बार तिरंगा फहराया |

August-2023
15 अगस्त के दिन पूरा देश आजादी की 77वीं सालगिरह मना रहा है. इस अवसर पर प्रतिवर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते है. इस बार देश के पीएम नरेंद्र मोदी 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया.

15 अगस्त के दिन पूरा देश आजादी की 77वीं सालगिरह मना रहा है. इस अवसर पर प्रतिवर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते है. इस बार देश के पीएम नरेंद्र मोदी 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया.

तिरंगे के बारे में रोचक तथ्य –

भारत में पहला भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त, 1906 को कलकत्ता के पारसी बागान स्क्वायर (ग्रीन पार्क) में फहराया गया था. दूसरा भारतीय ध्वज 1907 में पेरिस में मैडम भीकाजी कामा द्वारा फहराया गया था.

वर्ष 1917 में होम रूल आंदोलन के दौरान तीसरा राष्ट्रीय ध्वज लोकमान्य तिलक और डॉ. एनी बेसेंट द्वारा फहराया गया था. इसके बाद यह सिलसिला भारत की आजादी तक चलता रहा था.

22 जुलाई, 1947 को संविधान सभा ने तीन पट्टिकाओं और बीच में अशोक चक्र वाले भारतीय ध्वज को अपनाया. जिसके परिणामस्वरूप, कांग्रेस पार्टी का तिरंगा झंडा अंततः स्वतंत्र भारत का तिरंगा झंडा बन गया.

  • भारत का राष्ट्रीय ध्वज पिंगली वेंकैया (Pingali Venkayya) द्वारा डिजाइन किया गया था. वह आंध्र प्रदेश के एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे. भारत में पहला भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त, 1906 को कलकत्ता के पारसी बागान स्क्वायर (ग्रीन पार्क) में फहराया गया था. झंडे में तीन प्रमुख रंग लाल, पीला और हरा शामिल था.
  • वर्ष 1931 में, तिरंगे झंडे को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने के लिए एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया था. यह ध्वज, वर्तमान ध्वज का अग्रदूत, केसरिया, सफेद और हरे रंग का था जिसके केंद्र में महात्मा गांधी का चरखा बना हुआ था.
  • राष्ट्रीय ध्वज को हिंदी में तिरंगा के नाम से जाना जाता है और इसमें तीन रंग होते हैं और इसके बीच में अशोक चक्र होता है. जिनमें भगवा, सफेद और हरा रंग शामिल है. भगवा रंग – साहस और बलिदान, सफेद – सत्य, शांति और पवित्रता का और हरा रंग-समृद्धि का प्रतीक है.
  •  राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र धर्म के नियमों का प्रतिनिधित्व करता है. अशोक चक्र धर्म के चित्रण की व्याख्या करता है. अशोक चक्र में समान दूरी पर 24 तीलियाँ होती है. अशोक चक्र ध्वज की सफेद पट्टी पर गहरे नीले रंग में होता है.
  •  भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करने के भी मानक बनाये गए है. राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई और लंबाई का अनुपात 2:3 होता है. साथ ही झंडे की तीनों पट्टियाँ चौड़ाई और लंबाई में बराबर होती है. भारत को ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी मिलने से ठीक पहले 22 जुलाई 1947 को इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था.
  •  भारतीय कानून के अनुसार, भारत का राष्ट्रीय ध्वज ‘खादी’ द्वारा बना होता है. कथित तौर पर कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ भारत की एकमात्र इकाई है जिसे भारत के ध्वज की आपूर्ति और निर्माण के लिए मान्यता प्राप्त है.
  •  29 मई, 1953 को, एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने माउंट एवरेस्ट पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराया था. अप्रैल 1984 में भारत-सोवियत संयुक्त अंतरिक्ष अभियान के दौरान, भारत का राष्ट्रीय ध्वज कॉस्मोनॉट विंग कमांडर राकेश शर्मा द्वारा पहने गए स्पेससूट पर प्रतीक के रूप में अंतरिक्ष में फहराया गया था.
National and International Days, National Events

23 अगस्त, चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दिन को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

August-2023
प्रधान मंत्री ने घोषणा की कि 23 अगस्त, चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दिन को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष...

प्रधान मंत्री ने घोषणा की कि 23 अगस्त, चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दिन को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की भावना का जश्न मनाएगा और हमें अनंत काल तक प्रेरित करेगा।

Organisations/Institutes

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)

संयुक्त राष्ट्र के इस घटक निकाय के गवर्निंग बोर्ड द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को पुनः सदस्य  के रूप में शामिल...

संयुक्त राष्ट्र के इस घटक निकाय के गवर्निंग बोर्ड द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को पुनः सदस्य  के रूप में शामिल करने हेतु सहमति व्यक्त

Organisations/Institutes

ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप

विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि  भारत इस ग्रुप के चैंपियंस ग्रुप में शामिल होगा।

विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि  भारत इस ग्रुप के चैंपियंस ग्रुप में शामिल होगा।

Treaty / Agreement

हिमाचल प्रदेश में वागवानी को बढ़ावा देने हेतु समझौता

August-2023
भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) के मध्य  समझौता । समझौता राज्य में किसानों की आय बढाने के लिए...

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) के मध्य  समझौता । समझौता राज्य में किसानों की आय बढाने के लिए राज्य में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधा में सुधार करने  और बागवानी कृषि व्यवसायों को बढ़ावा देने हेतु हस्ताक्षरित हुआ है।

Conferences and Events

रज पर्व उत्सव, 2023

ओडिशा में मनाया गया। यह घरती मां और स्त्रीत्व को समर्पित उत्सव है।

ओडिशा में मनाया गया। यह घरती मां और स्त्रीत्व को समर्पित उत्सव है।

Conferences and Events

अंबु वाची मेला, 2023

असम में आयोजित।

असम में आयोजित।

Conferences and Events

खर्ची पूजा महोत्सव, 2023

त्रिपुरा  में मनाया गया।

त्रिपुरा  में मनाया गया।

Conferences and Events

विहु कुह महोत्सव, 2023

अरुणाचल प्रदेश में  तांग्सा जनजाति द्वारा मनाया जाता है।

अरुणाचल प्रदेश में  तांग्सा जनजाति द्वारा मनाया जाता है।

1 2 3 6