Explore GS

हीमोग्लोविनोपैथी-

= हीमोग्लोबिनोपैथी (Haemoglobinopathy) आनुवंशिक रक्त संबंधी विकारों रोगों के समूह के लिए एक चिकित्सीय शब्द (medical term) है, जो मुख्यत: ‘लाल रक्त कोशिकाओं” (Red blood cells) को प्रभावित करते हैं।
इन विकारों/रोगों में मुख्यतः थैलेसीमिया (thalassaemia) एवं ‘सिकल सेल एनीमिया (sickel-cell anaemia) शामिल हैं।

o सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रोग है, यह माता-पिता के जीन्स से संतान को पुश्तैनी तौर पर प्राप्त होता है।

o इस बीमारी में रोगी की लाल रक्त कोशिकाएं ऑक्सीजन की कमी से अर्द्ध गोलाकार एवं सख्त हो जाती हैं, जिसे सिकल सेल कहा जाता है। (लैटिन भाषा में ‘सिकल’ का अर्थ ‘हँसिया’ होता है।)

o केंद्रीय बजट, 2023-24 में राष्ट्रीय सिकल रोल एनीमिया उन्मूलन मिशन (National Sickle Cell Anaemia Elimination Mission :     NSCEM) की घोषणा की गई थी।

o इस कार्यक्रम को मिशन मोड में आयोजित किया जाएगा, जो जन्म से लेकर 40 वर्ष की आयु तक की संपूर्ण जनसंख्या को शामिल करेगा।

o यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का हिस्सा होगा।

o  मिशन में प्रारंम 17 राज्यों को प्राथमिकता दी गई है, जहां सिकल सेल रोग का अधिक प्रसार है। इसमे उत्तर प्रदेश भी शामिल है।